उन्नाव पुलिस की भू-माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 122 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क

Picture of प्रणय विक्रम सिंह

प्रणय विक्रम सिंह

@SamacharBhaarti


निवेशकों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बना ‘नया उत्तर प्रदेश’ भू-माफियाओं के लिए कब्रगाह बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के चलते दशकों से सत्ता सुपोषित भू-माफियाओं की ‘हनक, हस्ती और हैसियत’ आज जमींदोज हो रही है।

उसी कड़ी में आज कुख्यात भू-माफिया नसीम अहमद की 122 करोड़ से अधिक की अवैध अचल संपत्ति को कुर्क कर उन्नाव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। CO सिटी उन्नाव आशुतोष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के अंतर्गत भू-माफिया नसीम अहमद के विरुद्ध धारा 14(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसकी कुल 01 अरब 22 करोड़ 65 लाख 26 हजार रुपए की अवैध अचल सम्पत्ति जब्त/कुर्क हुई।


CO City आशुतोष बताते हैं कि पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा के कुशल निर्देशन और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई पर लंबे समय से ‘टीम’ सुनियोजित तरीके से पूरी गोपनीयता के साथ कार्य कर रही थी। पुख्ता सबूत मिलते ही हमने विधिक कार्यवाही करने में तनिक भी विलंब नहीं किया। परिणामतः भू-माफिया और उसके द्वारा अवैध कब्जा की गई भूमि कानून की गिरफ्त में हैं।


गौरतलब है कि अभी अगस्त माह में ही CO City आशुतोष के नेतृत्व में इसी भू-माफिया की 90 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध अचल संपत्ति की कुर्की हुई थी। जनपद उन्नाव के इस भूमाफिया की अब तक कुल 02 अरब 12 करोड़ 78 लाख 62 हजार 476 रुपए की अवैध अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यहां ये जानना दिलचस्प होगा कि क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने वर्ष 2023 में अब तक भू-माफियों की लगभग 250 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

कुख्यात भू-माफिया पर हुई इस फैसलाकुन कार्रवाई से आमजन के मन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और स्थानीय पुलिस के मन में आत्मविश्वास के संचार के साथ ही पुलिस का इकबाल भी बुलंद हुआ है। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को पूरा करती उन्नाव पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने अन्य जनपदों की पुलिस के लिए एक बड़ी लकीर खींच दी है।

Share this post:

READ MORE NEWS...

LIVE CRICKET SCORE

CORONA UPDATE

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

RASHIFAL

2024 Reserved Samachar Bhaarti | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail